Ladli Behna Yojana New Update: सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की उम्र तक महिलाओं को 1250 रुपये मिलते हैं। इसके बाद 60 वर्ष पूरी होते ही वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से इन्हीं महिलाओं को 600 रुपये की राशि मिलना शुरू हो जाती है। सरकार के ऐसे नियमों की वजह से बहुत सारी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से बाहर होना पड़ा है, जिससे महिलाएं बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही हैं। बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं, जिनका नाम लाड़ली बहना योजना से काट दिया गया है। इसके पीछे क्या प्रमुख कारण रहे हैं, आइए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
Ladli Behna Yojana से इसलिए काटा गया नाम
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं को सरकार हर महीने आर्थिक सहायता राशि देती है। लेकिन छिंदवाड़ा जिले की 10963 महिलाएं अब सरकार की लाड़ली नहीं हैं, क्योंकि 60 वर्ष पूरी होने के बाद इनको 1250 रुपये नहीं मिल रहा है। इस जिले में अब सिर्फ 352912 महिलाओं को ही लाभ मिल रहा है। सरकार ने इस योजना का हाल ही में री-वेरिफिकेशन शुरू किया था, जिसमें दोबारा से लाभार्थी महिलाओं का वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा किया गया।
मिल रही जानकारी के अनुसार, इस पोर्टल पर 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर महिलाओं को लाड़ली बहना योजना से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, 692 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं, जबकि 646 महिलाएं मृत पाई गई हैं। ऐसे में, उनका नाम भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से हटा दिया गया है। इसके अलावा, समग्र आईडी और आधार कार्ड का संबंध टूटने की वजह से 399 और 505 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से हटाया गया है। इसके अलावा, 890 ऐसी महिलाएं पाई गई हैं, जिन्होंने खुद ही लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में, लाभार्थी महिलाओं की संख्या जिले में तेजी से कम हो रही है।
इन महिलाओं का नाम हटा लाभार्थी लिस्ट से
- 690 अपात्र महिलाएं।
- 890 लाभ त्यागने वाली महिलाएं।
- 646 मृत महिलाएं।
- 426 समग्र से डिलीट हुई महिलाएं।
- 505 आधार से समग्र लिंक नहीं करवाने वाली महिलाएं।
- 10963 महिलाएं 60 वर्ष से अधिक उम्र की।
इन सभी महिलाओं को हटाने के बाद अब छिंदवाड़ा जिले में 352912 महिलाएं लाड़ली बहना योजना की पात्र बची हैं।
छिंदवाड़ा जिले में हर महीने महिलाओं को मिल रहे 47 करोड़ रुपये
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में निवास कर रही महिलाओं को हर महीने करीब 47 करोड़ रुपये की राशि मिलती है। यह राशि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली सभी महिलाओं को मिल रही है। इस राशि का उपयोग महिलाएं मार्केट से विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदने में करती हैं, जिसकी वजह से बाजार में नगद लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है। खान-पान की वस्तुएं हों या अपने मनपसंद के कपड़े, महिलाएं अब इस योजना की वजह से शॉपिंग करने में पीछे नहीं हैं।
शुरुआत में आए थे 4.15 लाख रजिस्ट्रेशन
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 9 अक्टूबर 2023 से पहले लाड़ली बहनों की रजिस्टर्ड संख्या 4.15 लाख थी। इसके बाद में वेरिफिकेशन में 8000 महिलाओं को स्वीकृति नहीं मिली थी। इसके बाद में धीरे-धीरे करके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं, कम उम्र की महिलाएं, लाभ त्यागने वाली महिलाएं, मृत महिलाएं आदि का नाम इस लिस्ट से हटाया गया है।
इसे भी पढ़े – इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे पूरे 5000 रूपये, जाने इसकी पूरी अपडेट
इसे भी पढ़े – आपके खाते में गैस सब्सिडी आई या नहीं? ऐसे करे स्टेटस चेक और करे ऑनलाइन शिकायत