Pakistani in UP: हाल ही में कश्मीर में हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें बहुत ज्यादा एक्टिव हो चुकी हैं। अपने-अपने राज्य में पाकिस्तानियों को ढूंढ-ढूंढकर वापस उनके देश भेजा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार भी इसमें काफी एक्टिव नजर आ रही है। योगी सरकार ने पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के जितने भी नागरिक उत्तर प्रदेश में हैं, उनको वापस भेज दिया गया है। प्रयागराज जिले में एक पाकिस्तानी महिला को इसी वजह से शुक्रवार शाम को ही वापस भेज दिया गया। इसके अलावा, तीन महिलाएं शनिवार को भेजी जाएंगी। इसके बारे में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है। तीन महिलाएं जो पाकिस्तान की हैं, उनको शनिवार को जाने का आदेश दिया गया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, जो पाकिस्तान की महिलाएं हैं, उनके सगे-संबंधी यहां पर रहते हैं। इसी वजह से मात्र कुछ समय के लिए उनसे मिलने के लिए सभी महिलाएं यहां आई थीं। इसके लिए स्थानीय खुफिया इकाई द्वारा पूरी तरह से उनके ऊपर नजर रखी जा रही है। प्रयागराज में कुल चार पाकिस्तानी थीं। ऐसे में, उनको तुरंत पाकिस्तान भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।
अमित शाह ने किया सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन
केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया गया है। शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जो फोन किया गया है, उसमें यह आदेश दिया गया है कि अपने-अपने राज्य से जितने भी पाकिस्तानी नागरिक हैं, उनको तय की गई समय-सीमा के अंदर पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में न रहे। इसके लिए देश के गृहमंत्री ने सभी को पर्सनल रूप से फोन किया है और सभी को ऐसा करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद में सभी राज्यों के नागरिक और वहां की सरकार एक्टिव हो चुकी है।
इसके साथ ही, भारत सरकार द्वारा जितने भी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा दिया गया था, उनको 27 अप्रैल को प्रभावी रूप से रद्द कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा सरकार ने पहले ही कर दी है। साथ ही, जितने भी पाकिस्तानी नागरिक हैं, उनको जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी है। हाल ही में जो पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ है, इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच में तनातनी बढ़ गई है। इस आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जो ज्यादातर कश्मीर घूमने गए हुए थे और देश के अनेक हिस्सों से थे। इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की जा रही है और पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ और आतंकवादियों के खिलाफ एक नफरत का माहौल उत्पन्न हो चुका है। ऐसे में, भारत सरकार भी कड़ा रुख अपनाने को तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शक्ति दिखाते हुए भारत की तरफ से पाकिस्तान को जो पानी जा रहा है, उसको बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में, पाकिस्तान में बहुत ही ज्यादा पानी का संकट आ सकता है। साथ ही, बॉर्डर पर भी दोनों देशों में तनातनी उत्पन्न हो चुकी है और युद्ध की स्थिति तैयार है। ऐसे में, भारत सरकार बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही है।